दिन एवं देवता
परिचय
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, जो परम शांति और सरलता के प्रतीक हैं। घर पर शिवलिंग का सरल अभिषेक करने से मानसिक शांति, एकाग्रता और तनाव से मुक्ति मिलती है।
अभिषेक सामग्री
- छोटा शिवलिंग और एक गहरी थाली
- तांबे के लोटे में स्वच्छ जल
- काचा गाय का दूध
- बेलपत्र (3 या 5 बिना कटे-फटे पत्र)
- सफेद चंदन या भस्म
- सफेद फूल या धतूरा
- घी का दीपक और अगरबत्ती
- प्रसाद (मिश्री या ऋतु फल)
पूजा विधि — चरणबद्ध
चरण 1
शिवलिंग स्थापना
शास्त्रानुसार: शिवलिंग को एक गहरी थाली में रखें ताकि अभिषेक का जल उसमें एकत्र हो सके। शिवलिंग की जलधारी का रुख उत्तर दिशा की ओर रखें।
ॐ नमः शिवाय
चरण 2
जल एवं दुग्ध अभिषेक
निरंतर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। इसके बाद कच्चे दूध की पतली धार चढ़ाएं। अंत में पुनः शुद्ध जल चढ़ाकर शिवलिंग को स्वच्छ करें।
ॐ नमः शिवायश्री शिवाय नमस्तुभ्यम्
चरण 3
श्रृंगार एवं बेलपत्र अर्पण
शिवलिंग को स्वच्छ वस्त्र से हल्के से पोंछें। चंदन या भस्म से त्रिपुंड लगाएं। बेलपत्र के चिकने भाग को शिवलिंग की ओर रखते हुए बेलपत्र अर्पित करें।
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रयायुधम् ।त्रिजन्मपापसंहारं एकबिल्वं शिवार्पणम् ॥
चरण 4
भोग एवं शिव आरती
फल या मिश्री का भोग लगाएं। घी का दीपक और अगरबत्ती जलाकर बाएं हाथ से घंटी बजाते हुए 'जय शिव ओंकारा' आरती करें।
जय शिव ओंकारा, हर ॐ शिव ओंकारा